अधिकतर लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या नुकसान होते हैं और किन बातों का ध्यान देना चाहिए।
मटके का पानी पीने से कई फायदे होते हैं, लेकिन थोड़ी गलती स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है।
मटके में लंबे समय तक पानी रखकर उसे पीने से कई बीमारियां हो सकती हैं। मटके के पानी को ज्यादा दिन तक नहीं रखना चाहिए।
मटके में लंबे समय तक पानी रखने से गंदा हो जाता है। उसे पीने से शरीर में टाइफाइड का खतरा बढ़ सकता है।
अधिक दिनों तक रखे पानी को पीने से डायरिया होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए मटके में साफ पानी रखना चाहिए।
मटके में ज्यादा दिन तक पानी रखने से उसमें कीटाणुओं जमा हो सकते हैं, जो पेट में इंफेक्शन कर सकते हैं।
मटके में पानी रखने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। ताकि उसमें पानी रखने पर साफ बना रहे।
मटके से पानी निकालते समय उसमें हाथ नहीं डालना चाहिए। इसके अलावा मटके को हमेसा ढककर रखना चाहिए।
लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ