सर्दी के मौसम में मेथी की पत्तियां देखने को मिलती हैं। अक्सर लोग इसका सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में मेथी का साग खाने के क्या नुकसान होते हैं?
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। यह शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर को नुकसान भी होते हैं।
मेथी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन खराब होने लगता है। जिसमें लूज मोशन और गैस जैसी समस्या हो सकती है।
मेथी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को मेथी सीमित मात्रा में खानी चाहिए।
मेथी का सीमित मात्रा में सेवन करना शरीर के फायदेमंद होता है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से यूरिन से बदबू आने की समस्या हो सकती है।
इस समस्या का सामना कर रहे लोगों को ज्यादा मात्रा में मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे एलर्जी बढ़ने लगती है और चेहरे पर सूजन की समस्या होने लगती है।
कई लोगों को मेथी की पत्तियां ज्यादा पसंद होती हैं। ऐसे में लोग इसका सेवन ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं जिसकी वजह से गैस की समस्या होने लगती है।
मेथी के साग में विटामिन्स, निनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है। यह शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ