गर्मियों में आइसक्रीम खाने के नुकसान


By Akshara Verma03, May 2025 12:00 PMjagran.com

आइसक्रीम खाने के नुकसान

गर्मियों के मौसम में सभी लोगों को आइसक्रीम खाना काफी पसंद होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसे ज्यादा खाने से शरीर को कई सारे नुकसान होते है। आइए जानते हैं।

वजन बढ़ना

डेली आइसक्रीम खाने से आपका वजन बढ़ जाता है। इसमें मौजूद दूध, ड्राई फ्रूट्स शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा देता है।

पाचन में खराबी

गर्मियों में जरूरत से ज्यादा आइसक्रीम खाने से आपके पाचन में खराबी आ सकती है। ये कब्ज, ब्लोटिंग और पेट खराब कर सकता है।

हार्ट अटैक की समस्या

क्या आप जानते हैं आइसक्रीम में शुगर और सैचुरेटेड फैट काफी ज्यादा पाया जाता है, जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना होती है।

दांतों में कैविटी और बदबू

आइसक्रीम में मौजूद मीठा आपके दांतों में कैविटी और बदबू पैदा कर देती है। इसके कारण आपको दांतों में दर्द का भी सामना कर पड़ सकता है।

डायबिटीज की समस्या

गर्मियों में ज्यादा आइसक्रीम खाने से डायबिटीज जैसी बीमारियों हो जाती है। यह टेस्ट में बेहतर होने के साथ आपके शरीर के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है।

एलर्जी होना

आइसक्रीम में मौजूद दूध, ड्राई फ्रूट्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर शरीर में कई तरह की एलर्जी उत्पन्न कर देता है। इसे रोज खाने से खुजली, रैशेज और सूजन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

गले में खराश और सर्दी जुकाम

गर्मियों में ज्यादा ठंडी आइसक्रीम खाने से गले में खराश और सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह सेहत के लिए बिल्कुल लाभदायक नहीं होती।

शरीर को हेल्दी बनाने के लिए आप गर्मियों में आइसक्रीम को आनंद लेने के लिए ही खाएं। इसे ज्यादा खाने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी और जानकारी के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik