शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना शौच करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि लैट्रिन रोकने से क्या नुकसान होता है?
कई बार लोग काम के चलते लैट्रिन को ज्यादा देर कर रोक लेते हैं। ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
समय से लैट्रिन करना हेल्थ के फायदेमंद होता है। इसे ज्यादा देर तक रोकने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जिसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर ज्यादा देर तक लैट्रिन रोकते हैं तो मल कठोर हो जाता है। जिसकी वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है।
कई बार लोग लेट्रिन को कई घंटों तक रोके रहते हैं। ऐसा करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। इससे पेट में दर्द और गैस की समस्या होने लगती है।
कई लोग ज्यादा देर तक लैट्रिन को रोके रहते हैं। ऐसा करने से मानसिक परेशानियां जैसे नींद न आना, उदासी और तनाव की समस्या होने लगती है।
रिपोर्ट के अनुसार, लेट्रिन को रोककर रखने से बैक्टीरिया बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से कोलन में सूजन होने लगती है और कैंसर होने का खतरा बढ़ने लगता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए 24 घंटे में 2 बार लैट्रिन करना चाहिए। इससे पेट साफ रहता है और बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए आदतों के बारे में जानने और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ