रोटी पर घी लगाकर खाना सभी को बेहद पसंद होता हैं। परंतु, घी का ज्यादा सेवन करने से शरीर को लाभ की जगह कई नुकसान भी होने लगते हैं। आइए जानते हैं घी खाने के नुकसान।
घी में कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए रोटी पर ज्यादा घी लगाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ता है।
क्या आप जानते हैं अत्यधिक घी का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने लगता है। यह दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसा कहा जाता है रोटी पर घी लगाने से एक परत बन जाती है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। यह गैस और पेट में भारीपन पैदा करता है।
ज्यादा मात्रा में घी खाने से दिल में चिकनाई की मात्रा बढ़ती है, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता हैं।
घी को तेज आंच पर गर्म करने से उसमें मौजूद फ्री फैटी एसिड टूट जाते हैं और ऑक्सीजन के साथ ऑक्सीडाइज होकर फ्री रेडिकल्स बनाते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं।
क्या आप जानते हैं ज्यादा घी खाने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती हैं, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। आप रोटी में कम से कम घी लगाकर खाएं।
रोटी पर घी लगाने से शरीर के इन नुकसानों का सामना करना पड़ता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva