सभी लोगों को लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद होता हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से होंठों को कई तरह के नुकसान पहुंचाता हैं। आइए जानते हैं। इसको लगाने के नुकसान।
लिपस्टिक में मौजूद केमिकल होंठों को सुखा सकते हैं, उन्हें फटने का कारण बन सकते हैं।
क्या आप जानते हैं कुछ लिपस्टिक में मौजूद रंग और केमिकल होंठों को काला बना सकते हैं। इसका ज्यादा उपयोग करने से आपके होंठ धीरे-धीरे काले होते हैं।
क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को लिपस्टिक में मौजूद पोषक तत्वों से एलर्जी होने लगती है, जिसके कारण होंठों पर सूजन आने लगती है।
लिपस्टिक में मौजूद केमिकल होंठों की त्वचा को खराब कर सकते हैं। ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होठों की त्वचा ड्राई होने लगती हैं।
रोजाना लिपस्टिक लगाने से इसकी आदत पड़ सकती है, जिससे होंठों को प्राकृतिक रूप से सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
अधिक मात्रा में लिपस्टिक लगाने से होंठों का प्राकृतिक रंग बदल सकता है और वे अधिक गहरे या फीके दिख सकते हैं।
होंठों पर ज्यादा लिपस्टिक लगाने से स्टोरी में बताए गए ये नुकसान होते हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva