मानसून सीजन में ग्लिसरीन लगाने के 7 नुकसान


By Akshara Verma13, Aug 2025 02:00 PMjagran.com

ग्लिसरीन लगाने के 7 नुकसान

ग्लिसरीन चेहरे पर लगाने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। परंतु, मानसून सीजन में ग्लिसरीन लगाने के कई सारे नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं इसके 7 नुकसान के बारे में।

त्वचा पर चिपचिपाहट

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना पसंद करते है। परंतु, यह कई बार त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा कर सकती है, जिससे त्वचा रूखी होने लगती हैं।

धूल और गंदगी

क्या आप जानते हैं ग्लिसरीन को चेहरे की त्वचा पर लगाने से यह धूल और गंदगी को आकर्षित करती है, जिससे स्किन खराब होने लगती है।

चेहरे पर जलन

क्या आप जानते हैं चेहरे पर अधिक ग्लिसरीन लगाने से त्वचा पर खुजली और जलन होने लगती हैं। इससे चेहरे पर रेडनेस भी आने लगती हैं।

फंगल और बैक्टीरियल का कारण

क्या आप जानते हैं मानसून के मौसम में ग्लिसरीन को त्वचा पर लगने से फंगल और बैक्टीरियल जैसे संक्रमण का खतरा बढ़ने लगता हैं।

स्किन पर एलर्जी

ग्लिसरीन त्वचा की प्राकृतिक संतुलन में बदलाव ला सकती है। इसका ज्यादा उपयोग करने से स्किन पर धीरे-धीरे एलर्जी भी होने लगती हैं।

रिएक्शन होना

मानसून के मौसम में ज्यादा ग्लिसरीन को लगाने से स्किन पर एलर्जी या रिएक्शन होने लगते है, जिससे हाथ-पैरों पर रेडनेस, जलन और खुजली होने लगती है।

रूखी त्वचा

क्या आप जानते हैं ग्लिसरीन स्किन को रूखी बनाता हैं। यह हमारी त्वचा की नमी को धीरे-धीरे खत्म करने लगता हैं, जिससे त्वचा रूखी या ऑयली होने लगती हैं।

मानसून सीजन में चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva