ड्राइंग रूम में इस दिशा में रखें सोफा, बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा


By Ashish Mishra16, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

घर में सोफा रखना

अक्सर लोग ड्राइंग रूम में गलत दिशा में सोफा रख देते हैं। ऐसा करने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि सोफा किस दिशा में रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

सोफा रखने की दिशा

घर मे सोफा रखते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गलत दिशा में सोफा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है।

उत्तर दिशा

इस दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। ड्राइंग रूम में उत्तर दिशा में सोफा रखने बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब मेहमानों को मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

ड्राइंग रूम में उत्तर दिशा में सोफा रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और कुबेर देव का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे लोगों को उत्तर दिशा में सोफा रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सोफा इस दिशा में न रखें

ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में देवताओं का वास रहता है। इस दिशा में सोफा रखने से बचना चाहिए। वहीं, सोफे को दीवार को सटाकर रख सकते हैं।

गृह-क्लेश का सामना करना

ईशान कोण में सोफा रखने से व्यक्ति को गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, परिवार की तरक्की रुक सकती है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ