सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें पूजा-पाठ से संबंधित नियम के बारे में बताया गया है।
देवी-देवताओं की मूर्ति को शुभ दिशा में लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। घर में खुशहाली आती है।
आज हम आपको बताएंगे कि घर में खुशहाली के लिए मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में लगाना चाहिए? आइए जानें।
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी लगाने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में जान लें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा की चौकी लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है।
मां की चौकी उत्तर-पूर्व दिशा दिशा की ओर स्थापित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है।
इसके अलावा मां दुर्गा की चौकी लगाने के लिए पश्चिम दिशा भी शुभ मानी जाती है। पूजा के दौरान साधक का मुख पूर्व या फिर दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए।
आपको माता की चौकी उत्तर-पूर्व और पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com