Dipika Kakar के इन ब्यूटीफुल लुक्स को करें ट्राई


By Priyam Kumari06, Aug 2025 10:36 AMjagran.com

Dipika Kakar Birthday

टीवी इंडस्ट्री की फेमस दीपिका कक्कड़ आज अपना बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने ससुराल सिमर का और कहां हम कहां तुम से घर-घर में पहचान बनाई।

एक्ट्रेस की फोटोज

दीपिका कक्कड़ काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर करती हैं।

दीपिका कक्कड़ के लुक्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर ड्रेस में दीपिका ब्यूटीफुल लगती हैं। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के लुक्स पर।

प्लाजो सूट लुक

दीपिका प्लाजो सूट में शानदार लग रही हैं। इस तरह के सूट महिलाएं रक्षाबंधन के लिए चुन सकती हैं।

जींस लुक

एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश दिखने के लिए टी-शर्ट के साथ जींस कैरी करें। इसे आप ऑफिस में भी पहन सकती हैं।

साड़ी लुक

दीपिका ने पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी है, जो उनके लुक को गॉर्जियस बना रहा है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट करें।

गाउन लुक

राखी के खास मौके पर दीपिका जैसा एंब्रॉयडरी गाउन भी चुन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी जरूर कैरी करें।

एंब्रॉयडरी सूट लुक

इस फेस्टिव सीजन ससुराल में तारीफें बटोरना चाहती हैं, तो इस तरह के एंब्रॉयडरी सूट पहनें।

दीपिका के इन लुक्स को आप भी कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@ms.dipika)