टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया है। आज हम उन्हीं एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे।
दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेबी को जन्म दिया है। उनके पति शोएब ने खुद इस बात की जानकारी दी कि बेबी प्रीमेच्योर है।
दीपिका कक्कड़ के घर प्यारे से शहजादे का स्वागत किया है। कपल ने 5 साल बाद बेबी का स्वागत किया है।
बालिका वधु की एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने भी अप्रैल 2023 में प्रीमेच्योर बेबी गर्ल को जन्म दिया था।
एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी में भी काफी दिक्कतें आई थी। बता दें कि शादी के बाद एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हो गई हैं।
देबिना बनर्जी ने एक साल में ही 2 बेटियों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस की दूसरी बेटी लियाना प्रीमेच्योर बेबी है।
इस लिस्ट में एक्ट्रेस संगीता घोष का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने 7 महीने में ही अपनी बच्ची को जन्म दिया था।
माही विज ने आईवीएफ के जरिए बेबी तारा को जन्म दिया था। एक इंटरव्यू में बताया था कि तारा प्रीमच्योर चाइल्ड है।