शादी के 5 साल बाद Dipika Kakar बनीं मां, आया शहजादा


By Akanksha Jain21, Jun 2023 12:48 PMjagran.com

दीपिका कक्कड़

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शादी के 5 साल बाद शहजादे के जन्म दिया है।

आया शहजादा

दीपिका कक्कड़ ने आज यानी 21 जून की सुबह नन्हे मेहमान का दुनिया में स्वागत किया। इन दिन का कपल को बेसब्री से इंतजार था।

दीपिका-शोएब

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल हैं, दोनों के जीवन में आई इस खुशी का सबको इंतजार था।

शादी

बता दें कि दीपिका और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में शादी की थी। जिसके बाद अब 5 साल बाद दोनों के जीवन में नया मेहमान आया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नन्हे मेहमान के आने की जानकारी खुद सोहेब ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

कैप्शन

पोस्ट शेयर करते हुए शोएब ने कहा कि, 21 जून की सुबह बेबी का जन्म हुआ, बेबी प्रिमच्योर है लेकिन सब ठीक है।

फेमस कपल

टीवी इंडस्ट्री के फेमस और लवेबल कपल में से एक हैं दीपिका और शोएब। दोनों की जोड़ी सभी को बहुत पसंद है।

फैन एक्साइटेड

शादी के इतने साल बाद जब कपल ने खुशखबरी सुनाई तो इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ