धोनी ने रचा इतिहास, बनाया ये रिकॉर्ड


By Farhan Khan05, Apr 2023 12:33 PMjagran.com

महेंद्र सिंह

धोनी चेन्नई और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 8 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

5000 रन

मैच में धोनी ने अपने 5000 रन पूरे किए। धोनी ने 3 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शानदार छक्के लगाए।

सातवें नंबर के बल्लेबाज

आईपीएल इतिहास में धोनी 5000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं।

चेन्नई टीम

मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए।

24 अर्धशतक

धोनी ने इस मैच से पहले तक आईपीएल के 235 मैच में अब तक 4992 रन बनाए थे। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल है।

विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इस समय विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 6706 रन आईपीएल में बनाए हैं।

शिखर धवन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन का नाम आता हैं जिनके नाम इस समय कुल 6284 रन दर्ज है।

डेविड वॉर्नर

तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में अबतक 5937 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर के खिलाड़ी है, जिन्होंने आईपीएल में अबतक 5880 रन बनाए हैं।