Ganesh Chaturthi पर पहनें ऐसी खूबसूरत साड़ियां


By Priyam Kumari19, Aug 2025 02:21 PMjagran.com

गणेश चतुर्थी कब है?

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का खास त्योहार  है, जिसे सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं पूरे दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। यह इस साल 27 अगस्त से मनाई जाएगी।

गणेश चतुर्थी फैशन टिप्स

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर हर कोई पारंपरिक कपड़े पहनकर बप्पा का शानदार स्वागत करते हैं। ऐसे में महिलाएं पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।

महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल साड़ियां

अगर आप गणेश चतुर्थी के पावन मौके के लिए साड़ी खरीदने जा रही हैं, तो इन खूबसूरत साड़ियों से आइडिया ले सकती हैं।

टिशू सिल्क साड़ी

बप्पा के स्वागत पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ऐसी सिंपल लेकिन रिच टिशू सिल्क साड़ी को पहनकर सोबर और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

यंग और मॉडर्न लुक के लिए ऑर्गेंजा फैब्रिक वाली साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ हैवी ज्वेलरी कैरी करें।

प्रिंटेड साड़ी

पूजा और दिनभर कैरी करने के लिए लाइटवेट और एलीगेंट साड़ी की तलाश में हैं, तो प्रिंटेड साड़ी एकदम परफेक्ट लगेगा।

थ्रेड वर्क साड़ी

इस फेस्टिव सीजन सिंपल और सोबर लुक के लिए थ्रेड वर्क साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। इसके साथ पर्ल ज्वेलरी कैरी करें।

बूटी वर्क साड़ी

गणेश चतुर्थी पर कुछ हटके और शानदार ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसी बूटी वर्क साड़ी को ऑप्शन में रखें।

इन डिजाइनर साड़ियों को पहनकर जलवा बिखेरें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram