इंडियन संग जचेंगे देसी गर्ल Priyanka Chopra के ट्रेंडी नेकपीस


By Shradha Upadhyay24, May 2024 03:48 PMjagran.com

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी एक्टिंग के साथ ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी बवाल मचाए रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा अट्रैक्टिव लुक्स

अभिनेत्री अक्सर हर इवेंट और सोशल मीडिया पर अपने अट्रैक्टिव लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। उनकी ड्रेसेज से लेकर, मेकअप, हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज तक सब यूनिक होता है।

प्रियंका चोपड़ा ट्रेंडी नेकपीस

आज हम आपको प्रियंका का ट्रेंडी नेकपीस कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी इंडियन लुक के साथ पेयर करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

मल्टीस्टोन नेकपीस

एक्ट्रेस का मल्टीकलर स्टोन नेकपीस काफी ग्लैमरस लग रहा है। साड़ी या लहंगे के साथ ये आपका नूर बढ़ा देगा।

अमेरिकन डायमंड विद स्टोन

साड़ी के साथ इस तरह के सिल्वर अमेरिकन डायमंड स्टोन स्लीक नेकपीस काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

पर्ल चोकर नेकपीस

एथनिक ऑउटफिट के साथ मल्टी लेयर पर्ल चोकर नेकपीस खूब जचते हैं। आप भी इस लुक को जरूर ट्राई करें।

फ्रंट कट नेकपीस

आजकल इस तरह के फ्रंट कट नेकपीस काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप इस नेकपीस को भी कॉपी कर सकती हैं। ये आपको रॉयल लुक देते हैं।

लांग नेकपीस

एथनिक के ऐसे मेटलिक लांग नेकपीस भी खूब खिलते हैं। ये आपके लुक को यूनिक और खूबसूरत बना देते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ