प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं। जो फिल्मों में अपनी एक्टिंग और इंटरनेट पर ग्लैमरस लुक्स को लेकर तहलका मचाए रहती हैं।
अभिनेत्री का फैशन सेंस बेहद शानदार होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा का हर लुक आते ही चंद मिनटों में वायरल होने लगता है।
आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के हॉट साड़ी-ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप हर मौके पर पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।
हाल में अभिनेत्री ने मेजेंटा पिंक कलर की कट दाना वर्क साड़ी हैवी वर्क स्ट्रैपी ब्लाउज में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसको उन्होंने अपने किसी गेस्ट की शादी में पहना था।
एक्ट्रेस मल्टी कलर सिल्क इंडो-वेस्टर्न साड़ी में कहर ढहा रही हैं। इसके साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज उनके लुक को हॉट बना रहा है।
लंबी लड़कियां प्रियंका के जैसी व्हाइट प्रिंटेड साड़ी से खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसके साथ कट स्लीव्स वी नेक ब्लाउज पेयर किया गया है।
देसी गर्ल का ब्लैक कलर की सेक्विन साड़ी स्लीवलेस ब्लाउज में बोल्ड अंदाज देखा जा सकता है। आप भी इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
आप कॉकटेल या किटी पार्टी में इस तरह की प्लेन स्लिट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगी।