नसें हमारी बॉडी में खून पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में इन्हें हेल्दी रखने के लिए आवश्यक विटामिन और पोषक तत्वों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से आपकी नसें जर्जर हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन शरीर का विकास करने के साथ-साथ रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक होता है।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने से नसें जर्जर हो सकती है। इसके अलावा कमजोरी, हर वक्त थकान, खून की कमी और हाथ-पैर में झनझनाहट हो सकती है।
नसों को जर्जर होने से बचाने के लिए आपको विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अंडे की जर्दी खा सकते हैं।
दूध, दही, पनीर और चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में होता है। ये शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन-बी12 का एक अच्छा विकल्प हैं।
मछली भी शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा कर सकती है। इसके लिए आपको साल्मन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियों का सेवन करना चाहिए।
फोर्टिफाइड फूड्स विटामिन-बी12 के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। फोर्टिफाइड फूड्स में सोया मिल्क और नट्स जैसी चीजें शामिल होती है। एक बार इन्हें डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com