लंबी लड़कियों पर खूब जचेंगे Deepika Padukone के ये साड़ी लुक्स


By Akanksha Jain05, Mar 2024 09:00 AMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं दीपिका पादुकोण। दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत की थी।

मॉम टू बी दीपिका

दीपिका पादुकोण साल 2024 में सितंबर में पहली बार मां बनेंगी। जी हां, ये गुड न्यूज एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी।

दीपिका के साड़ी लुक्स

आज हम आपको दीपिका पादुकोण के शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। आप भी एक्ट्रेस से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

लंबी लड़कियां करें ट्राई

अगर आपकी हाइट भी दीपिका की तरह ही लंबी है और आप साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं तो आप एक्ट्रेस के इन लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं।

क्लासी इन व्हाइट साड़ी

व्हाइट कलर की साड़ी में दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा क्लासी लग रही हैं। नेट की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हॉल्टर नेक ब्लाउज पेयर किया है।

ब्लू रॉयल साड़ी लुक

इस ब्लू कलर की साड़ी में दीपिका पादुकोण का लुक काफी ज्यादा रॉयल लग रहा है। आप भी इस तरह की साड़ी को कैरी कर सकती हैं।

सेक्विन साड़ी लुक

अगर आप कॉकटेल पार्टी में जा रहीं हैं तो आप दीपिका की तरह ही सेक्विन साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं।

शानदार ब्लाउज डिजाइन

साड़ी के साथ साथ दीपिका पादुकोण के पास शानदार ब्लाउज डिजाइन भी हैं। एक्ट्रेस के ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ