दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन बवाल मचाए रहती हैं। उनका हर लुक फैंस का ध्यान खींचने वाला होता है।
जो कि इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस संग फिल्म में ऋतिक रोशन नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी।
वेस्टर्न के साथ ही दीपिका के इंडियन लुक का अलग ही जलवा होता है। डीवा अपने हर एथनिक ऑउटफिट में बवाल मचाती हैं। आज हम आपको दीपिका पादुकोण का रॉयल सिल्क साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
इस डार्क ग्रीन कलर की गोल्डन जरी बॉर्डर साड़ी कुंदन नेकपीस में हसीना का गॉर्जियस अंदाज फैंस के दिलों को धड़का रहा है।
इस गोल्डन डॉट प्रिंट सिल्क साड़ी में आप दीपिका का शाही अंदाज देख सकते हैं। साथ में उनका हेवी ग्रीन स्टोन नेकपीस लाजवाब लुक दे रहा है।
अभिनेत्री का सिंपल स्लिम बॉर्डर ट्रांसपेरेंट ऑफ व्हाइट साड़ी लुक देख हर कोई उनका दीवाना हो जाएगा।
एक्ट्रेस इस रेड कलर की सिल्क साड़ी हेवी चोकर नेकपीस में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
ऐसे में यदि आपको भी दीपिका के सिल्क साड़ियों का कलेक्शन पसंद आया हो तो आप इनसे आइडिया ले सकती हैं।