बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की लव स्टोरी फिल्म रामलीला से शुरू हुई थी।
2018 में दीपिका और रणवीर ने शादी की थी, जिसके बाद अब 2024 में कपल दो से तीन होने जा रहे हैं। हां, जी दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं।
कपल ने सोशल मीडिया पर मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में कपल ने ब्लैक आउटफिट कैरी किए हैं।
फोटोज में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इससे पहले भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत सितंबर में ही करने वाले हैं। इस बात की जानकारी भी कपल ने खुद बताई थी।
इन मेटरनिटी फोटोज में कपल का प्यार साफ जाहिर हो रहा है। ब्लैक ड्रेस में दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार है। दोनों फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते।
दीपिका और रणवीर की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट पर 18 घंटे में 5 मिलियन से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।