पहली बार Deepika Padukone का बेबी बंप के साथ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो


By Shradha Upadhyay24, May 2024 01:18 PMjagran.com

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हिट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। दीपवीर इसी साल सितंबर में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे।

इस दिन रिवील की प्रेग्नेंसी न्यूज

वही दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर 29 फरवरी को प्रेग्नेंसी का एलान किया। जिसके बाद उनके फैंस बेहद खुश नजर आए।

पहली बार दिखा दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो

वही अब प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें डीवा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

येलो ड्रेस में दिखी गॉर्जियस

अभिनेत्री येलो कलर की कट स्लीव्स कॉटन ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ ही उनका ग्लो और प्यारी सी स्माइल देखते ही बन रही है।

जमकर दिए पोज

दीपिका ने येलो कलर की इस प्यारी सी ड्रेस में जमकर पोज दिए। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खुश अंदाज में नजर आ रही हैं।

दीपिका-रणवीर वेडिंग डेट

आपको बता दें दीपिका और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को सात फेरे लिए थे। ऐसे में ये कपल शादी के करीब 6 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है।

मोस्ट फेवरेट कपल

दीपवीर इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक हैं। जिनकी एक झकल पाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोनों साथ में बेहद रोमांटिक लगते हैं।

दीपिका वर्कफ्रंट

वही दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात की जाय तो एक्ट्रेस इसी साल कल्कि 2898 एडी और सिंघम अगेन में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ