आईपीएल ऑक्शन 2023 में नामीबिया ऑलराउंडर डेविड विसे को 1 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
डेविड नामीबिया की तरफ से टी-20 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
इसके अलावा डेविड आईपीएल के एक सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेले।
डेविड विसे और उनकी पत्नी जैनी विसे आज यानि मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं।
यह उनकी 8वीं सालगिरह है। इस मौके पर कोलकात नाइट राइडर्स के इंस्टाग्राम पेज पर इस क्यूट कपल को शुभकामनाएं दी गई।
जैनी पेशे से एक डांसर हैं और इसके साथ ही प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कंपनी की ऑनर भी हैं।
इस क्यूट कपल की दो बेटियां है, जिनके नाम नोवाह और केहा हैं।
हालांकि पिछले साल 16 अक्टूबर नामीबिया ने डेविड वीजा की पत्नी के बर्थडे पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उनके बर्थडे को पूरे देश ने याद रखा।
यह टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया और श्रीलंका के बीच खेला गया। इसमें नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से हराकर तहलका मचा दिया।