इन क्रिकेटर्स ने बदला अपना धर्म जानिए


By Farhan Khan31, May 2023 01:26 PMjagran.com

यूसुफ योहाना

यूसुफ योहाना का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। 2005-2006 में तब्लीगी जमात से जुड़ने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाते हुए अपना नाम योहाना से मोहम्मद यूसुफ रख लिया।

रॉबिन उथप्पा

क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा 25 साल की उम्र तक हिंदू रहे, लेकिन 2011 में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। रॉबिन उथप्पा हाफ कोडवा हैं।

वेन पार्नेल

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने 30 जुलाई 2011 को अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। पहले वे एक ईसाई थे बाद में वह मुस्लिम बन गए। उनका नाम अब वलीद है।

विनोद कांबली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में एक हिंदू परिवार में हुआ था और बाद में वह ईसाई बन गए।

तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने 16 साल की उम्र में इस्लाम छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था।

सूरज रणदीव

श्रीलंका के एक क्रिकेट खिलाड़ी सूरज का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. बाद में उन्होंने वर्ष 2010 में बौद्ध धर्म अपनाकर अपना नाम सूरज रणदीव रख लिया।

ए जी कृपाल सिंह

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कृपाल सिंह अपना धर्म बदलने वाले पहले क्रिकेटर थे। सिख परिवार में जन्मे कृपाल सिंह ने शादी के लिए ईसाई धर्म अपना लिया था।

महमुदुर रहमान राणा

बांग्लादेश के महमूदुल हसन का जन्म 1982 में हिंदू परिवार में हुआ था। उनका नाम विकास रंजन दास था। बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम महमुदुर रहमान राणा रख लिया।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

जडेजा और उनकी वाइफ की ये तस्वीरें हुई वायरल