बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही Crew, जानें कलेक्शन


By Akanksha Jain03, Apr 2024 12:37 PMjagran.com

2024 की फिल्म क्रू

29 मार्च 2024 को रिलीज हुई फिल्म क्रू काफी शानदार कमाई कर रही है। आज हम आपको इस स्टोरी के जरिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर मचा रही कमाल

एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर इस फिल्म का प्रोडक्शन संभाला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से शानदार माई कर रही है।

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

रिलीज होने के पांच दिन बाद ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म को अमेरिका में बहुत पसंद किया जा रहा है।

भारत में फिल्म की कुल कमाई

वहीं भारत की बात की जाए तो इस फिल्म ने भारत में 40.03 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को लोग देखना पसंद कर रहे हैं।

पहले दिन की कमाई

पहले दिन की बात की जाए तो इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 10.28 करोड़ और दुनियाभर में इस फिल्म ने 20.07 करोड़ का बिजनेस किया था।

पांचवें दिन की इतनी कमाई

फिल्म रिलीज होने के पांचवे दिन क्रू ने 3.50 करोड़ का बिजनेस किया। फैंस भी इस फिल्म की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

इंटरेस्टिंग है फिल्म की कहानी

फिल्म क्रू की कहानी भी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग है। अगर आपको कॉमेडी फिल्म देखना पसंद है तो आप ये फिल्म जरूर देखें।

क्रू की शानदार कास्ट

इस फिल्म में करीना कपूर खान, कृति सेनन और तबू ने अहम किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांज ने भी शानदार काम किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ