KKK12: एक एपिसोड के लिए कंटेस्टेंट्स करते हैं लाखों चार्ज


By Vaishali Chandra14, Jul 2022 07:28 PMjagran.com

हर एपिसोड की लेते हैं इतनी फीस

रोहित शेट्टी के शो में खतरों से जूझते हुए नजर आ रहें ये सेलेब्स एक एपिसोड के लिए लाखों में चार्ज करते हैं। कुछ की फीस सुनकर तो दिमाग ही चकरा जाएगा।

रुबीना दिलैक

बिग बॉस 14 जीत चुकीं रूबीना दिलैक टीवी का जाना माना चेहरा है। खतरों के खिलाड़ी के एक एपिसोड के लिए अभिनेत्री 10 से 15 लाख रूपए चार्ज करती हैं।

शिवांगी जोशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी आज घर-घर में जानी जाती हैं। शिवांगी KKK 12 के एक एपिसोड के लिए 15 लाख रूपए की फीस लेती हैं।

जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर रुबीना और शिवांगी को भी पीछे छोड़ते हुए जन्नत प्रति एपिसोड के लिए 18 लाख रूपए चार्ज कर रही हैं।

फैजल शेख

टिक टॉक फेम फैजल शेख भी खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में नजर आ रहे हैं। सभी स्टार्स को टक्कर देते हुए फैजू शो के हर एपिसोड के लिए 17 लाख रुपए ले रहे हैं।

सृति झा

कुमकुम भाग्य की भोली-भाली प्रज्ञा यानी सृति झा शो में बहादुरी से स्टंट करते हुए सबको चौंका देती हैं। वह हर एपिसोड के लिए 5 लाख रूपए चार्ज करती हैं।

प्रतीक सहजपाल

बिग बॉस 15 से चर्चा में आने वाले प्रतीक सहजपाल शो में एक स्ट्रॉग कंटेस्टेंट के रूप में सबको टक्कर दे रहे हैं। प्रतीक शो में एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए बतौर फीस वसूल रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने बढ़ा दिया है खतरे का लेवल

खतरों के खिलाड़ी 12 में कंटेस्टेंट को खतरनाक स्टंट करने पड़ रहे हैं। कुछ सेलेब्स की डर के मारे चीखें निकल गई तो कुछ फूट-फूटकर रो पड़ें।

KKK12: शो के दूसरे हफ्ते में नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन।

साउथ की ये फिल्में 500 करोड़ के क्लब में हैं शामिल