शंख बजाने के नियम क्या है?


By Amrendra Kumar Yadav15, Apr 2024 03:48 PMjagran.com

शंख का महत्व

हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व है, इसे घर के मंदिर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

समुद्र मंथन से निकला है शंख

शंख समुद्र मंथन से निकला है, इसे बजाने से बहुत से लाभ मिलते हैं। हालांकि शंख बजाने के कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए।

शुभ फलों की प्राप्ति

शंख के इन नियमों का पालन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, वहीं इन नियमों को नजरअंदाज करने से दोष मिलते हैं।

कौन सा शंख होता है शुभ

घर में गणेश, गौमुखी, दक्षिणावर्ती और कौड़ी शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है, इन शंख को रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

कब बजाना चाहिए शंख?

शंख को पूजा के बाद बजाना बहुत अच्छा माना जाता है, वहीं इसके लिए सुबह और शाम में शंख बजाना चाहिए। शंख को बजाते समय श्रीहरि विष्णु का ध्यान रखना चाहिए।

3 बार बजाएं शंख

शंख को 3 बार बजाना चाहिए, इसके अलावा बिना कारण या फिर दोपहर में शंख नहीं बजाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

दाईं ओर रखें शंख

शंख को पूजा घर में विष्णु जी के दाईं ओर रखना चाहिए, इसके साथ ही यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि शंख का खुला हुआ भाग ऊपर की ओर होना चाहिए।

शंख से करें जल छिड़काव

पूजा के बाद शंख में जल भरकर छिड़काव करना चाहिए, ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर होती है और विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।

शंख बजाते समय इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com