महिलाओं को सबसे ज्यादा घेरते हैं ये 5 रोग


By Farhan Khan20, Apr 2025 08:00 AMjagran.com

महिलाओं की सेहत पर नेगेटिव असर पड़ना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान का असर महिलाओं की सेहत पर नकारात्मक रूप से पड़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

महिलाओं को होने वाली बीमारियां

आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं को सबसे अधिक अपनी चपेट में ले रही हैं। आइए इन बीमारियों के बारे में विस्तार से जानें।

कैंसर होने का खतरा

कई रिसर्च पेपर में यह बात सामने आई है कि महिलाओं को कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है, जिसमें मुख्य रूप से ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर शामिल हैं।

पीसीओएस बीमारी

इन दिनों महिलाएं तेजी से पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) बीमारी की शिकार हो रही हैं। यह हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी एक समस्या है, जो महिलाओं के लिए गंभीर हो सकती है।

थायराइड डिसऑर्डर

भारत की महिलाओं में थायराइड डिसऑर्डर अब एक आम समस्या बन चुकी है। जिस महिला को यह बीमारी हो जाती है, उसका वजन अचानक कम या ज्यादा हो सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी

ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं और यह बीमारी महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। इस बीमारी पर समय रहते ध्यान देना बेहद जरूरी है।

एनीमिया बीमारी

एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करती है। इस बीमारी में शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे शरीर की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है।

महिलाएं डाइट में शामिल करें हेल्दी फूड

अगर महिलाएं लंबे समय तक हेल्दी रहना चाहती हैं, तो उन्हें अपनी डाइट में पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। इसके साथ ही, नियमित रूप से योग और व्यायाम करना भी फायदेमंद रहता है।

महिलाओं को सबसे ज्यादा ये 5 रोग घेरते हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com