ये 5 बुरी आदतें बढ़ा सकती हैं हार्ट की दिक्कतें


By Abhishek Pandey21, Nov 2022 06:33 PMjagran.com

हार्ट की समस्या

जानें अनजानें में हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनका बुरा असर हमारे हार्ट पर पड़ता है।

पर्याप्त नींद न लेना

हमारा हार्ट 24 घंटे अपना कार्य करता है, लेकिन जब हम सोते हैं तो इस पर दबाव कम पड़ता है। इसलिए 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है।

सारा दिन बैठे रहना

जो लोग 5 घंटे या फिर उससे अधिक समय तक बैठे रहते हैं, उनके शरीर में हार्ट की समस्यायें आने लगती हैं।

अधिक तनाव लेना

ज्यादा तनाव लेने से हार्ट की गति बढ़ जाती है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। जिससे हार्ट फेल की समस्या सामने आ सकती है।

शराब का अधिक सेवन करना

शराब का अधिक सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और मोटापा हो सकता है। साथ ही हार्ट में भी दिक्कत हो सकती है।

नमक का अधिक सेवन करना

अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

जंक फूड

इसके अतिरिक्त अधिक कैफीन युक्त चीजों का सेवन करना, जंक फूड का सेवन करना ह्रदय के लिए नुकसान साबित हो सकता है।