LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ सिलेंडर


By Amrendra Kumar Yadav01, Nov 2023 04:06 PMjagran.com

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

दिवाली से पहले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो वाले इस सिलेंडर में 100 रूपये से अधिक का इजाफा हुआ है।

सिलेंडर की कीमत

इसी के साथ कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1833 रूपये हो गई है। यह सिलेंडर पहले 1732 रूपये का मिल रहा था।

घरेलू सिलेंडर में नहीं हुए बदलाव

हालांकि घरेलू सिलेंडरों के दाम में बिल्कुल भी इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 903 रुपये के आसपास है।

पिछले महीने भी हुई थी वृद्धि

हालांकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले महीने भई वृद्धि हुई थी। अक्टूबर में कॉमर्शियल सिलेंडर में 207 रूपये का इजाफा हुआ था।

हर शहर में अलग-अलग रेट

मूल्य में वृद्धि के साथ यह सिलेंडर हर जगह अलग कीमत पर मिलेगा। दिल्ली में इसकी कीमत 1833 रूपये हैं तो वहीं मुंबई में यह सिलेंडर 1785 रुपये का मिलेगा।

कोलकाता और चेन्नई

वहीं कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत 1943 रुपए है और चेन्नई में यह सिलेंडर 1999.50 रूपये की है।

घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर

हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। अगस्त में घरेलू सिलेंडर की कीमत में 200 रूपये की कटौती की गई थी।

पढ़ते रहें

बिजनेस से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com