लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सबसे कठिन व्रतों में से एक है, जिसमें महिलाएं लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। आज से छठ पर्व की शुरुआत हो गई है।
छठ पूजा का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर महिलाएं खूबसूरत साड़ी पहनकर सजती-संवरती हैं।
अगर आपने अभी तक छठ पर्व के लिए साड़ी नहीं खरीदी है, तो इन खूबसूरत और लाइटवेट साड़ियों से आइडिया ले सकती हैं।
छठ पर्व के खास मौके पर ज्यादातर महिलाएं कॉटन की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। यह काफी लाइटवेट और कंफर्टेबल होती हैं। आप भी ऐसी साड़ी जरूर खरीद सकती हैं।
अगर आप पर्व के दौरान कंफर्टेबल लुक चाहती हैं, तो चुनरी प्रिंट साड़ी को ऑप्शन में रखें। यह काफी आरामदायक होती हैं।
साटन फैब्रिक वाली साड़ियां काफी खूबसूरत और ब्यूटीफुल लुक देती हैं। इस छठ पर्व के लिए आप ऐसी लाइटवेट साड़ी को भी चुन सकती हैं।
इन दिनों टिशू सिल्क साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। आप ऐसी साड़ी छठ पूजा के लिए खरीद सकती हैं। इसके साथ डिजाइनर ब्लाउज सिलवाएं।
अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं, तो इस तरह की शिफॉन साड़ी को भी ऑप्शन में रख सकती हैं। इसमें आप सुंदर नजर आएंगी।
छठ पूजा के लिए इन खूबसूरत साड़ियों को चुनें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram