कॉमेडियन भारती सिंह और हसबैंड हर्ष लिंबाचिया की शादी को आज 3 दिसंबर को पूरे 5 साल हो गए हैं।
भारती और हर्ष की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प थी। फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
भारती और हर्ष की पहली मुलाकात 'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी।
दोनों की दोस्ती करीब 1 साल तक चलने के बाद हर्ष ने भारती के सामने प्यार का इजहार किया। जिसके बाद भारती ने तुरंत ये प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।
भारती और हर्ष दोनों के परिवारवालों ने इस शादी से साफ इंकार कर दिया था। जिसमे भारती के घर वालों ने साफ़ इंकार कर दिया था।
हालांकि दोनों के प्यार के आगे फैमिली मेंबर्स को झुकना पड़ा और करीब 7 साल रिलेशन में रहने के बाद इस कपल ने साल 2017 में शादी कर ली।
भारती ने इसी साल अपने बेटे को जन्म दिया है।