बस कुछ ही दिनों में क्रिसमस का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में बाकि लोगो की तरह आप भी ऑफिस या कहीं बाहर क्रिसमस पार्टी में शामिल होने जा रही होंगी। ऐसे में आपको अपने लुक को लेकर आपको बिल्कुल कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं टीवी और बॉलीवुड हसीनाओं का रेड ड्रेसेज कलेक्शन। जिसे आप इस क्रिसमस पार्टी में पहनकर खुद को हॉट बना सकती हैं।
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का रेड ऑफ शोल्डर फर ड्रेस पैरों में स्टॉकिंस लुक काफी ग्लैरमस लग रहा है। ये आपके क्रिसमस के लिए बेस्ट रहेगा।
रकुल प्रीत की वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस क्रिसमस पार्टी में आपको एकदम हॉट लुक देने वाली है। ऐसे में आप उनके इस लुक को जरूर ट्राई करें।
अनन्या का रफल रेड ड्रेस लुक क्रिसमस के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये आपके पार्टी लुक को बोल्ड बना देगा।
इस क्रिसमस पार्टी में आप भी सुहाना खान की तरह इस तरह की सेक्विन ड्रेस खुली जुल्फों में अपनी हॉटनेस का जलवा दिखा सकती हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का हाई स्लिट रेड गाउन लुक काफी स्टाइलिश है। ऐसे में आप एक्ट्रेस के इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं।
आलिया भट्ट इस रेड कलर के फ्लेयर गाउन में एकदम बार्बी डॉल लग रही हैं। आप इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं।