चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर छाई रहती हैं।
31 मार्च को चित्रांगदा की अपकमिंग फिल्म 'गैसलाइट' रिलीज होने जा रही है।
46 साल की उम्र में भी डीवा बेहद फिट नजर आती हैं। इसके लिए चित्रांगदा अपनी सेहत का खूब ख्याल रखती हैं।
अभिनेत्री की लाजवाब एक्टिंग से कहीं ज्यादा क्लासी उनका ड्रेसिंग सेंस है। आइये एक्ट्रेस के बॉडीकॉन गाउन कलेक्शन को देखते हैं।
चित्रांगदा का ये लाइट पीच कलर का डीपनेक गाउन पार्टीज के लिए बेस्ट रहने वाला है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीक सा नेकपीस कैरी किया है।
डीवा का ये डार्क पर्पल कलर हाई स्लिट डिज़ाइनर गाउन लुक काफी शानदार लुक दे रहा है। इसमें आप एक्ट्रेस का कर्वी फिगर फ्लॉन्ट होते देख सकते हैं।
एक्ट्रेस का ये रेड साटन मरमेड गाउन लुक आपको पार्टी में एकदम डिफरेंट लुक देगा।