40 के बाद भी स्किन दिखेगी 20 साल जैसी, फॉलो करें यह रूटीन


By Akanksha Jain01, Jul 2024 05:15 PMjagran.com

हॉटेस्ट एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह

हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हसीना हमेशा ही अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

47 साल की हैं चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह 47 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस और स्किन को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है।

सीटीएम रूटीन करती हैं फॉलो

 आज हम आपको चित्रांगदा सिंह के दमकती त्वचा का राज बताने जा रहे हैं। एक्ट्रेस फेस को क्लीन रखने के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइच्राइजिंग रूटीन को फॉलो करती हैं। 

फेस पर लगाती हैं बेसन

चित्रांगदा सिंह बेसन को अपने चेहरे पर लगाती हैं। बेसन के इस्तेमाल से एक्ने कम होते हैं और स्किन टैन भी हटाता है। 

स्पा और बॉडी स्क्रब करती हैं चित्रांगदा

स्किन को सॉफ्ट और रेडिएंट बनाने के लिए चित्रांगदा सिंह स्पा करवाती हैं और बॉडी स्क्रब का भी इस्तेमाल करती हैं। 

पपीते से होती है स्मूथ स्किन

अपने फेस को हाइड्रेटेड रखने के लिए चित्रांगदा सिंह पपीता फेस पर लगाती हैं। चित्रांगदा सिंह नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

मेकअप रिमूव करना है जरूरी

अगर आप अपने फेस को क्लियर और ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं तो आप कभी भी मेकअप को बिना साफ किए न सोएं।

भरपूर मात्रा में पीती हैं पानी

इसके अलावा चित्रांगदा सिंह भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपनी नींद का भी ध्यान रखती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ