चिया सीड्स ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन और फास्फोरस आदि से भरपूर होते हैं।
अगर हम आपसे कहे कि चिया सीड्स से बना फेस मास्क इस्तेमाल करने से चेहरे पर नूर आ सकता है, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे।
कंटेंट क्रिएटर चितवन गर्ग ने चिया सीड्स से बना फेस मास्क के बारे में बताया है। जिससे आपकी स्किन सुरक्षित रहेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
चितवन गर्ग के मुताबिक चिया सीड्स से बना फेस मास्क लगाने से त्वचा की रंगत में निखार आता हैं और दाग-धब्बे भी कम होते हैं।
अगर आप चिया सीड्स से बना फेस मास्क लगाते हैं, तो यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं,जो स्किन को युवा बनाए रखने में मदद करता है।
चिया सीड्स को थोड़े से पानी में भिगोकर रखें। जब यह ये फूल जाएं, तो इसमें शहद, दही और नींबू का रस अच्छे से मिलाएं।
अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कई दिनों के अंदर-अंदर आपको इस मास्क का फर्क नजर आने लगेगा और चेहरे ग्लो होने लगेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com