देशभर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा की शुरुआत किन दिन से होगी?
पंचांग के अनुसार, छठ महापर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दौरान माताएं व्रत रखती हैं।
छठ महापर्व की शुरुआत कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि से होता है। इस बार यह तिथि 17 नवंबर को है। इसी दिन नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो जाएगा।
छठ के दूसरे दिन खरना होता है। यह 18 नवंबर को है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं एक ही समय मीठा भोजन करती हैं।
छठ महापर्व तीसरा दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन घाट पर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।
छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 20 नवंबर को सप्तमी तिथि को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर सूर्योदय होगा। इसी दिन छठ महापर्व का समापन होता है।
कुंडली में सूर्य के कमजोर पर छठ पूजा के दौरान गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होने लगते हैं।
संतान की लंबी आयु के लिए छठ के दिन जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना चाहिए। इससे सूर्य भी प्रसन्न होते हैं।
अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ