चेतान पांडे का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। आज हम आपको उनके कुछ वेस्टर्न ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें कैरी करके आप कॉलेज क्रश को इंप्रेस कर सकती हैं।
अगर आप बॉसी लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस व्हाइट कलर का ब्लेजर और पैंट से आइडिया ले सकती हैं। उनका ये लुक काफी ग्लैमरस है।
सी ग्रीन कलर के ब्लेजर और व्हाइट क्रॉप-टॉप में एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही हैं। आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट करके अपने क्रश को इंप्रेस कर सकती हैं।
अगर आप नाईट पार्टी के लिए आउटफिट की तलाश में हैं, तो चेतना का ये लुक बेस्ट है। गोल्डन कलर के थाई हाई स्लिट ड्रेस में वह बेहद कातिलाना लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को एक बार ट्राई करें।
इन दिनों ऑफ शोल्डर ड्रेस खूब ट्रेंड में है। इस तरह के ड्रेस लुक को हॉट बना देते हैं। आप भी एक्ट्रेस की तरह ही ब्लैक कलर के ये थाई हाई स्लिट ऑफ शोल्डर ड्रेस पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही ब्लैक एंड व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पहनकर कॉलेज क्रश का प्यार में पागल कर सकती हैं।
आप भी चेतना की तरह शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस को डेट पर कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपको हॉट दिखने में मदद करेंगी। आप भी इस तरह के आउटफिट को अपने वॉडरोब में शामिल करें।
ऑफ शोल्डर टॉप और जींस में चेतना का स्टाइल काफी बेहतरीन लग रही है। इस तरह के ड्रेस कॉलेज में परफेक्ट लुक देती हैं। आप भी इन्हें अपने वॉडरोब में जरूर रखें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@iamchetnapande)