कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि चंद्रमा को मजबूत करने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने पर व्यक्ति प्रसन्न रहता है और मानसिक समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सफलता भी मिलती है।
तनाव का सामना कर रहे लोगों को ‘ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नम:। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:। ऊँ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए ‘ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम, नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम’ मंत्र का जाप करें।
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए ‘ऊँ सों सोमाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से चंद्रमा मजबूत होने लगते हैं।
कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने पर कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए काम भी होने लगते हैं।
इन मंत्रों का जाप करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होते हैं। इससे व्यक्ति को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
कुंडली में ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ