मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगा धन


By Farhan Khan17, Jan 2025 07:00 AMjagran.com

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी और देवता को समर्पित होते हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के लिए होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन संपदा की प्राप्ति होती है।

धन के लिए करें इन मंत्रों का जप

आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप शुक्रवार के दिन जाप करते हैं, तो इससे आप धनवान बन सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

श्री लक्ष्मी महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।। इस मंत्र का जाप आपको 108 बार करना है। इससे आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

कर्ज से मुक्ति का मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। । इस मंत्र से पहले मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।

सुख-सौभाग्य में वृद्धि का मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥ या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

मंत्र का जाप करने का तरीका

इस मंत्र का जाप करने के लिए पहले गुबा का फूल और इत्र चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com