सावन के सोमवार को करें इन मंत्रों का जाप, खत्म होगी पैसों की किल्लत


By Ashish Mishra18, Jul 2024 11:41 AMjagran.com

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि सावन के सोमवार को किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

सावन की शुरुआत

इस बार सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बीच भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है।

मंत्र का जाप करना

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। सावन में इन मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।

शिव जी के मंत्र

सावन में सोमवार के दिन शिव जी के मंत्र ‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’ का जाप करना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् का जाप करना चाहिए।

परेशानी को दूर करने के लिए मंत्र

अगर आप परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सारे संकट दूर होने लगते हैं।

शिव जी का अभिषेक करें

सावन महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए दूध और जल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।

शिव जी को अर्पित करें ये चीजें

सावन माह में पूजा करते समय शिव जी को बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरा और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। इससे भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के दौरान पढ़ने वाले मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ