सनातन धर्म में कजरी का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि कजरी तीज पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
अविवाहित कन्याओं को कजरी तीज का व्रत रखने से मनचाहा वर मिलता है। वहीं, विवाहित महिलाओं के व्रत रखने से वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए व्रत रखती हैं।
पंचांग के अनुसार, यह पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 22 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।
कजरी तीज पर मंत्र का जाप करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही, पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होते हैं।
अगर आप कजरी तीज का व्रत रख रही हैं, तो पूजा करते समय ॐ उमा महेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होती हैं।
कजरी तीज पर पूजा के दौरान ॐ साम्ब शिवाय नमः मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में आने वाले सारे संकट दूर होने लगते हैं।
कजरी तीज पर ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करने से गौरी शंकर प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामना पूरी होती है।
कजरी तीज के दौरान इन मंत्रों का जाप करने के वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ