गुप्त नवरात्र में इन मंत्रों का जाप करने से पलट जाएगी किस्मत


By Farhan Khan27, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

गुप्त नवरात्र का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्र का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व दुर्गा माता की 10 महाविद्याओं को समर्पित है। इस दौरान देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।

देवी की पूजा-अर्चना करना

गुप्त नवरात्र का पर्व रखने के दौरान देवी की पूजा-अर्चना करने से जीवन की सभी परेशानियों का धीरे-धीरे खात्मा होने लगता है। जीवन में धीरे-धीरे तरक्की होने लगती है।

गुप्त नवरात्र के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिनका गुप्त नवरात्र के दौरान जाप करने से आपकी किस्मत पलट सकती है। आइए इन मंत्रों के बारे में विस्तार से जानें।

मां पार्वती के नामों का जाप करें

हम आपको मां पार्वती के नामों के जाप के बारे में बता रहे हैं। इससे किस्मत चमकने के साथ-साथ आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। लंबे समय से अटका धन भी प्राप्त होगा।

नामों का जाप करें

ॐ श्री गौर्यै नमः। ॐ गणेशजनन्यै नमः। ॐ गिरिराजतनूद्भवायै नमः। ॐ गुहाम्बिकायै नमः। ॐ जगन्मात्रे नमः। ॐ गंगाधरकुटुंबिन्यै नमः। ॐ वीरभद्रप्रसुवे नमः। ॐ विश्वव्यापिन्यै नमः।

तरक्की के लिए जाप

ॐ विश्वरूपिण्यै नमः। ॐ अष्टमूर्त्यात्मिकायै नमः। ॐ कष्टदारिद्र्यशमन्यै नमः। ॐ शिवायै नमः। ॐ शांभव्यै नमः। ॐ शंकर्यै नमः। ॐ बालायै नमः। ॐ भवान्यै नमः। ॐ भद्रदायिन्यै नमः।

जाप करने का लाभ

ॐ माङ्गल्यदायिन्यै नमः। ॐ सर्वमङ्गलायै नमः। ॐ मञ्जुभाषिण्यै नमः। ॐ महेश्वर्यै नमः। ॐ महामायायै नमः। ॐ मन्त्राराध्यायै नमः। ॐ महाबलायै नमः। ॐ हेमाद्रिजायै नमः। ॐ हैमवत्यै नमः।

करें जाप

ॐ पार्वत्यै नमः। ॐ पापनाशिन्यै नमः। ॐ नारायणांशजायै नमः। ॐ नित्यायै नमः। ॐ निरीशायै नमः। ॐ निर्मलायै नमः। ॐ अम्बिकायै नमः। ॐ मृडान्यै नमः। ॐ मुनिसंसेव्यायै नमः।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com