अक्सर लोग सुबह देर से उठते हैं। इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा नहीं मिल पाती है। आइए जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में किन मंत्रों का जप करना चाहिए?
सुबह करीब 4:00 बजे से 5:30 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त होता है। इस समय के दौरान उठकर मंत्र का जप करना बेहद शुभ माना जाता है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जप करना चाहिए। इससे देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर इष्टदेव को याद करते हुए ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् मंत्र का जप करें। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
सुबह उठकर शिव जी का स्मरण करते हुए ‘ऊं’ का जप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले सारे संकट दूर होने लगते हैं और रुके हुए कार्य में भी सफलता मिलती है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है और जीवन में कई बदलाव आते हैं।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर इन 2 मंत्रों का जप करें। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को सुबह गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
मंत्र का जप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ