सनातन धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। जो साधक संकट मोचन की पूजा करते हैं, उन्हें जीवन भर मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है।
ऐसे में हर किसी को श्रीराम भक्त हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार का दिन समर्पित है।
आज हम आपको हनुमान जी से कुछ मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिनका जाप करने से आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
मनोजवं मारुत तुल्यवेगं, जितेन्द्रियं, बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥ वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं, श्रीरामदुतं शरणम प्रपद्धे ॥
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com