सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी के लिए होता है।
इस दिन पूजा-पाठ, व्रत और मंत्रों के जाप से श्रीगणेश शीघ्र ही प्रसन्न होते और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
भगवान गणेश की पूजा में मंत्रों का जाप करने से सारे बिगड़े कार्य बनने लगते हैं और कई ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है।
आज हम आपको गणेश जी के सरल मंत्रों का जाप करने के बारे में बताएंगे ताकि आपके सारे दुख दूर हो जाएं।
ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा
इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करने से आपके किसी भी काम में कोई रुकावट नहीं आएगी।
ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्
इस मंत्र के जाप से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा
इस मंत्र का जाप करने से जल्दी विवाह होगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com