रोजाना सुबह मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है। इससे स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह किस मंत्र का जाप करने से शरीर ऊर्जावान रहता है?
व्यक्ति को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और दिनभर शरीर स्वस्थ रहता है।।
सुबह उठने के बाद मंत्र का जाप करना चाहिए। कई मंत्र ऐसे हैं, जो दिनभर किए गए कार्य में सफलता दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं।
रोजाना सुबह उठने के बाद गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् का जाप करना चाहिए।
सुबह गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आप तनाव का सामना कर रहे हैं, तो सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और दिमाग भी सही से काम करेगा।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है और व्यक्ति तरक्की करता है।
रोजाना सुबह उठकर गायत्री मंत्र का जाप करने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है।
लाभकारी मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ