नाग पंचमी पर इस 1 मंत्र का जाप करने से जीवन में आएंगी खुशियां


By Farhan Khan29, Jul 2025 06:00 AMjagran.com

नाग पंचमी का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 29 जुलाई को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

नाग पंचमी पर करें इस मंत्र का जाप

आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताएंगे, जिसका जाप करने से आपके जीवन में खुशियां आ सकती है। आइए इस मंत्र के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

हम आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के बारे में बता रहे हैं। इससे आपके जीवन में न सिर्फ खुशियां आएंगी, बल्कि आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है।

खुशियों के लिए महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्‌ ॐ स्वः भुवः ॐ सः जूं हौं ॐ

संपूर्ण महामृत्युंजय मंत्र

त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥

लघु महामृत्युंजय मंत्र

ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ।

रक्षक मंत्र

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का सबसे बड़ा मंत्र माना जाता है। हिन्दू धर्म में इस मंत्र को प्राण रक्षक और महामोक्ष मंत्र माना जाता है।

मोक्ष की प्राप्ति

महामृत्युंजय मंत्र से शिवजी को प्रसन्न करने वाले जातक से मृत्यु भी डरती है। इस मंत्र को सिद्ध करने वाला जातक को निश्चित ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com