सनातन धर्म में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके विभिन्न शक्ति स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।
लक्ष्मी वैभव व्रत करने से साधक को आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
शुक्रवार के दिन मां काली की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख, संकट, काल, क्लेश दूर हो जाते हैं।
अगर आप भी मां काली की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी एवं मां काली की पूजा करें।
साथ ही राशि अनुसार मां काली के नामों का मंत्र जप करें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मेष राशि के जातक शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कान्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि के जातक जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाने के लिए पूजा के समय 'ॐ कालरात्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि के जातक शुक्रवार के दिन पूजा के समय 'ॐ कामिन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
कर्क राशि के जातक शुक्रवार के दिन मां काली की पूजा भक्ति करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कुलीनायै नमः' मंत्र का जप करें।