हनुमान जयंती पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, दूर होंगे सारे संकट


By Ashish Mishra22, Apr 2024 11:59 AMjagran.com

हनुमान जयंती 2024

इस दिन को हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती पर किन मंत्रों का जाप करने से संकट दूर होने लगते हैं?

हनुमान जयंती कब है?

इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की जाती है।

मंत्र का जाप करना

जीवन में आने वाले सारे संकट को दूर करने के लिए हनुमान जी के मंत्र का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से जीवन में सकारात्मकता आती है।

भय दूर करने के मंत्र

अगर आप किसी प्रकार के भय का सामना कर रहे हैं तो ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट’ मंत्र का जाप करें। इससे भय दूर होने लगता है।

संकट से छुटकारा पाने के मंत्र

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए ‘आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर! त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्ज से मुक्ति के लिए मंत्र

अगर आप कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं तो ॐ ऋणमोचन हनुमते नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से कर्ज की समस्या दूर होने लगती है।

मंत्र का जाप कब करें?

हनुमान जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मंत्र का जाप करना अच्छा होगा। शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच भी मंत्र का जाप कर सकते हैं।

इस दिशा में मुख करके जाप करें

मंत्र का जाप करते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। हनुमान जी के मंत्र का जाप करते समय पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करना चाहिए।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने वाले मंत्र समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

C नाम के लोग इस क्षेत्र में करते हैं तरक्की