Bhanu Saptami पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, नौकरी में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra16, Apr 2025 11:33 AMjagran.com

Bhanu Saptami 2025

सनातन धर्म में भानु सप्तमी का विशेष महत्व होता है। इस सूर्य देव की पूजा करना शुभ की जाती है। आइए जानते हैं कि भानु सप्तमी पर किन मंत्रों का जाप करने से सफलता मिलती है?

भानु सप्तमी कब है?

पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की पूजा करना लाभकारी होता है।

भानु सप्तमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भानु सप्तमी की शुरुआत 19 अप्रैल को शाम 06 बजकर 21 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 20 अप्रैल को शाम 07 बजे होगा।

मंत्र का जाप करें

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करते हैं। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

सूर्य देव का मंत्र

भानु सप्तमी पर पूजा करते समय ॐ नित्यानन्दाय नमः या ॐ दीप्तमूर्तये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

धन लाभ के लिए मंत्र

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को भानु सप्तमी पर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र

भानु सप्तमी पर ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे साधक की मनोकामना पूरी होती है।

कार्य में मिलेगी सफलता

भानु सप्तमी पर पर इन मंत्रों का जाप करने से साधक को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ